MP Weather Update: 1 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन में खिलेगी कड़क धूप या होगी झमाझम बारिश? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

MP Weather Update 2026: मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर 2026 से मानसून की विदाई के साथ बारिश का दौर थम जाएगा और मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है. प्रदेश भर में दिन में खिली धूप के साथ नमी कम होगी और रात के समय हल्की गुलाबी ठंडक महसूस होने लगेगी.

ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update
Google CTA

MP Weather Update 2026: मध्य प्रदेश में इस बार मानसून ने दिल खोलकर पानी बरसाया है, लेकिन अब यह अपनी गठरी-मोटरी बांधकर जाने की तैयारी में है. सितंबर का महीना ढलने के साथ ही राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने लगा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर थम जाएगा और गुलाबी ठंड की आहट के साथ खुशनुमा व साफ मौसम का आगाज होगा.