MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 10 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? क्या फिर बदलेगी करवट, जानें IMD का ताजा अलर्ट

मध्य प्रदेश में 10 मार्च को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गर्मी का असर बढ़ेगा और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है जबकि बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है.

ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather
google news

MP Weather Update 10 March: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है. मार्च के महीने में जहां एक तरफ गर्मी ने दस्तक दे दी है. वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के आसमान पर भी दिखाई दे रहा है. 10 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी हालांकि बारिश को लेकर राहत की खबर है.