Heavy Rain Alert: 11 अगस्त को इन 7 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें आपने शहर में मौसम का हाल?

MP Weather Update 11 August: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 11 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह मेहरबान रहेगा, जहां पश्चिमी MP में अति भारी बारिश तो बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जमकर होगी बारिश
मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जमकर होगी बारिश
Google CTA

MP Weather 11 August: भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार 11 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश के आसमान पर मानसूनी बादलों का बड़ा मेला लगने वाला है. आसान भाषा में कहें तो प्रदेश के कई हिस्सों में बादल झमाझम बरसने के मूड में हैं. पश्चिमी मध्य प्रदेश में तो मौसम विभाग ने अति भारी बारिश यानी ऑरेंज-येलो अलर्ट का इशारा दिया है. जबकि बाकी हिस्सों में भी बिजली कड़कने और मध्यम से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.