MP Weather Update: 15 फरवरी को कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम? जानें आपके शहर के तापमान का हाल

MP Weather Update 15 february: 15 फरवरी को मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा, जहां दिन का अधिकतम तापमान 27°C और रात का न्यूनतम तापमान 11°C तक रहने का अनुमान है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Forecast
Bihar Weather Update
google news

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी का असर प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है. आईएमडी (IMD) की सैटेलाइट इमेज के अनुसार, एक ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है, जो आने वाले दिनों में मौसमी गतिविधियों को प्रभावित करेगी.