MP Weather Update: मई में ही छूटे पसीने, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें 17 मई को कैसा रहेगा आपके शहरा का हाल
MP Weather Update 17 May: मध्य प्रदेश में मई के महीने में ही गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में भीषण लू का 'रेड अलर्ट' जारी किया है.
ADVERTISEMENT

MP Weather Today
MP Weather Update 17 May: अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं तो आने वाले दिन आपके लिए बेहद भारी गुजरने वाले हैं. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 17 मई को पूरा प्रदेश भीषण 'हीटवेव' यानी जानलेवा लू की चपेट में रहने वाला है. हालात की गंभीरता को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने सूबे के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. दोपहर के समय चलने वाली थपेड़ों जैसी गर्म हवाएं लोगों को बेहाल करने वाली हैं, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना तक दूभर हो जाएगा.