MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर तल्ख, 18 अप्रैल को इन जिलों में चलेगी लू!

मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है, जहां विदिशा 43.5°C के साथ सबसे गर्म रहा. 18 अप्रैल को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और विदिशा, रतलाम, नर्मदापुरम सहित 11 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है. अगले 48 घंटों में तापमान 2°C और बढ़ने के आसार हैं.

ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update
google news

मध्य प्रदेश में अप्रैल के तीसरे हफ्ते के साथ ही गर्मी ने तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और तापमान लगातार सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. 18 अप्रैल के पूर्वानुमान को देखें तो आने वाले दिन में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है.