MP Weather: 18 जून को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रतलाम और बालाघाट में लू का प्रकोप
मध्य प्रदेश में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है. 18 जून को भोपाल, ग्वालियर और इंदौर समेत कई जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने, बिजली कड़कने और बारिश का अलर्ट है. वहीं, रतलाम और बालाघाट में लू का प्रकोप रहेगा. अगले तीन दिनों में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम केंद्र भोपाल से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 18 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना है. जहां एक तरफ राज्य के बड़े हिस्से में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दूसरी तरफ कुछ जिलों में अब भी भीषण गर्मी और लू का सितम जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा सकती है.