MP Weather 18 May: खंडवा-शाजापुर में पारा 45 पार, भोपाल में गर्मी से हालत खराब, इन 37 जिलों में भीषण लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के 37 जिलों में भयंकर हीटवेव (लू) को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. स्थिति ये है कि राजधानी भोपाल की सड़कों पर दोपहर के वक्त डामर तक पिघलने लगा है.

ADVERTISEMENT

MP Weather
मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर
google news

MP Weather Update 18 May: मध्य प्रदेश में गर्मी ने अपने पिछले कई रिकॉर्ड्स को तोड़ना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार वर्तमान में राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आ रही शुष्क और गर्म हवाओं के कारण पूरा प्रदेश भीषण लू (Heatwave) की चपेट में है. राज्य के 12 से अधिक बड़े शहरों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, जबकि कुछ इलाकों में यह 45 से 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.