MP Weather Update: शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश, 7 जनवरी तक सर्द रातों का दौर जारी, जानिए आज आपके जिले का हाल

MP Weather: मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हो रही है जहां अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा लेकिन रात का तापमान लगातार गिरता जाएगा. ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में 5 जनवरी तक पारा 6 डिग्री तक पहुंच सकता है जिससे सर्द रातों का असर साफ दिखेगा.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश के मौसम का हाल
Google CTA

MP Weather Update 2 January: मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत ठंडे तेवरों के साथ हो रही है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन तापमान में लगातार गिरावट लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर सकती है. खासतौर पर ग्वालिय-चंबल अंचल और आसपास के जिलों में रातें ज्यादा सर्द होने वाली हैं.