MP Weather Update: 2 जून को मध्य प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी का अलर्ट? जानिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर का कैसा रहेगा मौसम
2 जून 2026 को मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज जिलेवार अलग-अलग रहने वाला है। कई इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है, जबकि ग्वालियर-चंबल समेत कुछ क्षेत्रों में गर्मी और लू का असर बना रह सकता है.
ADVERTISEMENT

MP में 2 जून को सुहाना रहेगा मौसम
MP Weather Update 1 June: मध्य प्रदेश में जून की शुरुआत मौसम के बदले हुए तेवरों के साथ हो रही है. एक तरफ कई जिलों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है तो वहीं दूसरी तरफ प्री-मानसून गतिविधियों के कारण कुछ इलाकों में बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान और उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसम प्रणाली का असर मध्य प्रदेश के कई हिस्सों पर भी देखने को मिल सकता है.