MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आग उगल रहा मौसम! 47°C पहुंचा पारा, कई जिलों में रेड अलर्ट
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। 21 मई को भी कई जिलों में लू और तीव्र लू चलने की चेतावनी जारी की गई है. नौगांव में तापमान 47 डिग्री पहुंच गया. भोपाल, ग्वालियर, छतरपुर, दतिया समेत कई जिलों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भोपाल केंद्र के अनुसार 21 मई को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और कई जिलों में लू से लेकर तीव्र लू चलने की संभावना है. खासकर बुंदेलखंड, ग्वालियर-चंबल और भोपाल संभाग के जिलों में गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी.