रीवा-सतना में कड़केगी बिजली तो भोपाल में गिरेगी बौछार, 23 सितंबर को आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

23 सितंबर को बंगाल की खाड़ी के मौसमी तंत्र के असर से रीवा, जबलपुर और सागर समेत मध्य प्रदेश के पूर्वी व मध्य जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं. वहीं भोपाल, इंदौर और ग्वालियर-चंबल संभाग में आंशिक बादलों के बीच हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल
Google CTA

मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में एक बार फिर तेजी आने वाली है . भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय नए मौसमी तंत्र के कारण 23 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है . मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का विशेष अलर्ट जारी किया है, जबकि पश्चिमी इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं .