MP Weather: भोपाल-इंदौर में पारा हाई, जबलपुर-सागर में भीषण लू का रेड अलर्ट, जानें 23 मई को MP के किन जिलों में बरसेगी आग!
23 मई 2026 को मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. IMD ने जबलपुर और सागर सहित पूर्वी हिस्सों में भीषण लू और भोपाल-इंदौर में तीव्र लू की चेतावनी जारी की है.
ADVERTISEMENT

mp weather update
MP Weather Update 23 May: अगर आप सोच रहे हैं कि आने वाले दिनों में आपको थोड़ी से राहत मिलेगी तो इस तरह की किसी उम्मीद पर ब्रेक लगा लीजिए. मध्य प्रदेश में सूरज देवता इस समय पूरी तरह एक्शन मोड में हैं और आसमान से राहत की बूंदें नहीं, बल्कि सीधे आग के गोले बरस रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 23 मई 2026 को पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर बेहद तीखे रहने वाले हैं. घर से बाहर कदम रखते ही ऐसा महसूस होगा मानो किसी तपते हुए तंदूर के पास खड़े हों.