27 जुलाई को एमपी में भोपाल में फुहारें तो मालवा में मूसलाधार, घर से निकलने से पहले जानें अपने शहर के मौसम का मिजाज

27 जुलाई को मध्य प्रदेश के पूर्वी और महाकोशल अंचलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बौछारों के साथ मौसम सुहाना और उमस भरा रहने का अनुमान है.

ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update
Google CTA

अगर आप सोमवार, 27 जुलाई को मध्य प्रदेश में किसी काम से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो अपने साथ छाता या रेनकोट रखना मत भूलिएगा. मानसून की चाल बता रही है कि प्रदेश में बारिश की रफ्तार फिलहाल धीमी नहीं पड़ने वाली. कहीं हल्की रिमझिम बौछारें मौसम को खुशनुमा बनाएंगी, तो कहीं गरज-चमक के साथ मूसलाधार पानी गिरने के पूरे आसार हैं.