MP Weather Update: 28 मार्च को कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, घर से बाहर निकलने का है प्लान, जान लीजिए आपके शहर का हाल
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 28 मार्च को मौसम के 'यू-टर्न' के साथ ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

MP Monsoon Update(AI इमेज)
मध्य प्रदेश में मार्च के महीने में ही गर्मी और बारिश की लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया है. पिछले 24 घंटों में जहां राज्य के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं अब मौसम विभाग ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं. राजस्थान और पाकिस्तान की सीमा पर बने दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 28 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है.