MP Weather Update: 3 जून को भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में होंगे आंधी-बारिश, IMD ने जारी किया ओले गिरने का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. मौसम विभाग (IMD) ने 3 जून 2026 को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

मध्य प्रदेश के लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है. मध्यप्रदेश में बादलों ने डेरा डाल दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक सूबे में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हो चुकी हैं. यही वजह है कि 3 जून 2026 को पूरे मध्य प्रदेश में आंधी, चमक और झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों में तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरने की चेतावनी भी जारी की है.