मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: 4 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 4 मई को मौसम बदलने वाला है. कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि गर्मी का असर बना रहेगा और तापमान 40-45 डिग्री के बीच रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update
google news

मध्य प्रदेश में मई की शुरुआत के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. जहां एक ओर भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 4 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में राहत के संकेत दिए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.