मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'कोल्ड डे' का सितम, कहीं घना कोहरा तो कहीं धूप के लिए तरसेंगे लोग; IMD का ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज हो गया है. 6 फरवरी को ग्वालियर और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जबकि रीवा और दमोह में 'कोल्ड डे' का अलर्ट है. भोपाल में मौसम साफ रहेगा पर सुबह धुंध रह सकती है.

MP weather update
MP weather update
social share
google news

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर अभी कायम है. कई जिलों में कोल्ड डे, घना कोहरा और कम विजिबिलिटी की स्थिति बनी हुई है. मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार 6 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कोहरे और ठंड का असर देने को मिलेगा. खासतौर पर ग्वालियर-चंबल और रीवा संभाग में कोहरे की स्थिति अधिक रहेगी.

इन जिलों में रहा कोल्ड डे, तापमान में बड़ी गिरावट

पिछले 24 घंटों में रीवा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में 3.5°C तक गिरावट दर्ज हुई. रीवा, सतना और दमोह में शीतल दिन रहा. उज्जैन, रीवा और सागर संभाग में तापमान सामान्य से 3 से 4.5 डिग्री तक कम रहा. वहीं ग्वालियर और भोपाल संभाग में भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ.

6 फरवरी को कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि देर रात और सुबह के समय कोहरा विजिबिलिटी को बहुत कम कर सकता है.

यह भी पढ़ें...

घना कोहरा: ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी

मध्यम कोहरा: भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी

कोहरा और कोल्ड डे: रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, मैहर और दमोह

6 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 फरवरी को मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा भिंड, मुरैना, सिंगरौली और सीधी में 'मध्यम कोहरा' देखा जा सकता है. रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, मैहर और दमोह जैसे जिलों में Cold Day की स्थिति बनी रहेगी, जिससे दिन के समय भी कड़ाके की ठंड का अनुभव होगा.

    follow on google news