MP Weather: शाजापुर और भिंड-मुरैना में 50 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी! इन जिलों में 6 जुलाई को मानसून मचाएगा धमाल, IMD की बड़ी चेतावनी
MP Weather 6 July: 6 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों, जैसे भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी करता है.
ADVERTISEMENT

मध्यप्रदेश में 6 जुलाई को होगी जमकर बारिश
MP Weather 6 July: मध्य प्रदेश में मानसून महाशय पूरी तरह मेहरबान हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने एक मजबूत सिस्टम के कारण राज्य में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है. 6 जुलाई 2026 को भी प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. IMD ने पूरे राज्य को दो हिस्सों- पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में बांटकर अलर्ट जारी किया है.
