MP Weather: भोपाल समेत 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 जून को कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम?

6 जून 2026 को मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर समेत कई जिलों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
Google CTA

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 6 जून 2026 को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती सर्कुलेशन और प्री-मानसून सिस्टम के असर से मौसम एक्टिव बना हुआ है.