MP Weather Update: मध्य प्रदेश में चढ़ा पारा, रतलाम में 38.6°C, 9 मार्च को कैसा रहेगा मौसम
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। कई जिलों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है.
ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी धीरे-धीरे तेज होने लगी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 मार्च को भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, कहीं भी बारिश या मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.