MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सूर्यदेव का तांडव, 45 डिग्री पहुंचा पारा, जानें 14 मई का हाल
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. रतलाम में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री की और वृद्धि होने का अनुमान जताया है. 14 मई को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और कई जिलों में लू चलने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

mp weather update
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है और आने वाले दिनों में सूरज के तेवर और कड़े होने वाले हैं. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में लू (Heat Wave) का प्रभाव देखा जा रहा है. विशेष रूप से धार और रतलाम जैसे जिलों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.