MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक; 12 जिलों में भीषण लू का रेड अलर्ट तो इन इलाकों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का दोहरा रूप दिख रहा है. खजुराहो में तापमान 46.6 डिग्री पहुंच गया है, वहीं कई जिलों में भीषण लू और गर्म रातों का अलर्ट है. हालांकि, 29 मई को सिंगरौली और छिंदवाड़ा समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है. इसके बाद तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather
google news

मध्य प्रदेश में इस समय मौसम के दो बेहद अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. राज्य का एक हिस्सा जहां सूरज की सीधी तपिश और भीषण लू (हीटवेव) की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस रहा है, वहीं दूसरे हिस्से में बादलों की आवाजाही के साथ तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है.