MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी का 'रौद्र रूप', इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी अब तेज़ी से बढ़ रही है. विदिशा और खजुराहो में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को उमरिया, छतरपुर और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है. फिलहाल 5 दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है और कई जिलों में पारा 43 डिग्री के करीब या उससे ऊपर पहुंच चुका है. हालात ऐसे हैं कि दिन के समय तेज धूप और लू जैसी स्थिति लोगों को परेशान कर रही है. 19 अप्रैल को भी मौसम में खास बदलाव के संकेत नहीं हैं और गर्मी का असर जारी रहने वाला है.