MP Weather Update: एमपी में आसमान से बरस रही आग, खजुराहो में पारा 45 पार, 15 मई के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी
मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है और पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने 15 मई को इंदौर और उज्जैन संभाग में लू का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. खजुराहो सबसे गर्म रहा। फिलहाल 17 मई तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, जिससे गर्मी और बढ़ने के आसार हैं.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. मई के शुरुआती दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब सूरज ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से में भीषण लू (Heatwave) का प्रकोप है, जिसके चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 मई को भी प्रदेशवासियों को तपती गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.