MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 6 अगस्त को इन 9 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा असर रहेगा, कहां रिकॉर्ड बारिश हुई और 9 अगस्त तक मौसम का पूरा पूर्वानुमान.
ADVERTISEMENT

MP में 6 अगस्त को बारिश का अलर्ट जारी
Madhya Pradesh Rain Alert:मध्य प्रदेश में मानसून की चाल एक बार फिर रफ्तार पकड़ती नज़र आ रही है. प्रदेश भर में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की गतिविधियों ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन कई इलाकों में आकाशीय बिजली और भारी बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है. इसके मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी. इसके तहत 6 अगस्त को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन से हैं वो जिलें जहां के लिए जारी हुई चेतावनी.
