MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश, जानें आपके शहर में कब दस्तक देगा मानसून

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और धार समेत कई जिलों में प्री-मानसून की झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. जानिए मानसून कब आएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
मध्य प्रदेश में शनिवार को कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश.
Google CTA

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. भले ही राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अभी तक औपचारिक दस्तक न दी हो, लेकिन प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियों ने पूरे प्रदेश का मिजाज बदल दिया है. शनिवार को राजधानी भोपाल, इंदौर और धार समेत कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.