MP Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, शहडोल, रीवा, ग्वालियर में कड़ाके की सर्दी, जानें आपके जिले का हाल
MP Weather Update: 9 जनवरी को मध्य प्रदेश में घना कोहरा, बर्फीली हवाएं और शीत लहर के कारण कड़ाके की ठंड बनी रहेगी जिससे सुबह-शाम विजिबिलिटी बेहद कम होगी. लोगों को सावधानी बरतने, धीमी रफ्तार से वाहन चलाने और ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी. कोहरे ने घटाई विजिबिलिटी.
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. 9 जनवरी को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का मिजाज सख्त रहने वाला है. सुबह और देर रात घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता बेहद कम रहेगी, वहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड और ज्यादा चुभने वाली महसूस होगी.