भोपाल-इंदौर में उमस का टॉर्चर, तो जबलपुर-छिंदवाड़ा में झमाझम! जानिए 15 जुलाई को आपके जिले में क्या है IMD का प्लान?

मध्य प्रदेश में 15 जुलाई को मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी, जिससे भोपाल-इंदौर समेत पश्चिमी जिलों में उमस और बादलों की लुका-छिपी देखने को मिलेगी. वहीं, जबलपुर, रीवा और शहडोल समेत पूर्वी हिस्सों में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather
Google CTA

MP Weather Update: एमपी के लोगों के लिए मानसून को लेकर एक ऐसी खबर आई है जो थोड़ी राहत भी देगी और थोड़ी बेचैनी भी. अगर आप भारी बारिश से परेशान हो चुके थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है. लेकिन अगर आप झमाझम बारिश के इंतजार में थे, तो आपको थोड़ी निराशा हो सकती है. असल में, मध्य प्रदेश में झमाझम बरसने वाले बादलों ने फिलहाल 'शॉर्ट ब्रेक' ले लिया है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि मानसून को धकेलने वाली हवाएं और सिस्टम इस समय सुस्त पड़ गए हैं, जिसकी वजह से आसमान में बादल तो उमड़ेंगे-घुमड़ेंगे, लेकिन मूसलाधार बारिश की उम्मीद फिलहाल नहीं है. तो चलिए समझते हैं कि 15 जुलाई 2026 को आपके जिले में मौसम क्या गुल खिलाने वाला है.