MP Weather 23 June: खंडवा से लेकर राजगढ़ तक आसमान में छाए काले बादल, झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार!
मध्य प्रदेश के 23 जून 2026 को राज्य में दो अलग मिजाज देखने को मिलेंगे. भोपाल और इंदौर समेत पश्चिमी जिलों में जहां आंधी के साथ बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update
MP Weather Update 23 June: मध्य प्रदेश में इन दिनों कहीं कहीं मानसून आगे बढ़ने के लिए पैर पसार रहा है तो कुछ हिस्सों में सूरज देवता अभी भी आंखें लाल किए हुए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 23 जून 2026 को पूरे मध्य प्रदेश का मौसम एक जैसा नहीं रहने वाला है. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के पश्चिमी हिस्सों में जहां बादलों की आवाजाही और आंधी-बारिश का दौर बना हुआ है, वहीं पूर्वी हिस्सों में अभी भी तीखी गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. आइए बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं कि 23 जून को आपके जिले में मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है.