MP Weather Update: खंडवा सबसे गर्म, करौंदी सबसे ठंडा, 17 फरवरी जानें कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
MP Weather Update February 17: मध्य प्रदेश में आज यानी 17 फरवरी को दिन हल्का गर्म तो सुबह-रात में ठंड बरकरार रहने वाली है. मौसम विभाग ने बताया कि आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फरवरी के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत सूखे मौसम के साथ हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र भोपाल की ताजा रिपोर्ट बताती है कि 17 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है. किसी भी जिले में बारिश या मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे फिलहाल लोगों को स्थिर मौसम का अनुभव aहोगा.