MP Weather Update: 16 मार्च को मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, तपती गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 16 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के चलते रीवा, सतना और शहडोल समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather
google news

MP Weather Update 16 March: मध्य प्रदेश में मार्च के महीने में ही भीषण गर्मी का तांडव शुरू हो गया है. प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है. हालांकि, चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच अब राहत की खबर सामने आई है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने वाला है.