MP Weather Update: उमस से मिलेगी छुट्टी, मानसून की घर वापसी से अगले 24 घंटे में भीगेगा मध्य प्रदेश, बिजली कड़कने का भी अलर्ट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की दोबारा सक्रियता के चलते 20 जुलाई को पूरे प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा, जिससे लोगों को उमस से राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में 20 जुलाई के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में 20 जुलाई के मौसम का हाल
Google CTA

MP Weather update 20 July: अगर आप पिछले कुछ दिनों से पसीने वाली गर्मी और चिपचिपी उमस से बेहाल थे आपके लिए राहत की खबर है. मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह पलटने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 20 जुलाई को सूबे में मानसून का एक बड़ा धमाका होने वाला है.