MP Weather Update: ठंड और कोहरे की चादर में MP, 22 दिसंबर को भी सुबह-सुबह कांपाएगा मौसम, जानिए पूरे दिन का हाल

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 22 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और देर रात को कोहरा रहेगा और ठंड का असर जारी रहेगा. लोगों को वाहन चलाते समय और बुजुर्ग-बच्चों को गर्म कपड़े पहनकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड
मध्य प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड
google news

मध्यप्रदेश में ठंड अब अपने पूरे रंग में नजर आने लगी है. दिसंबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा हो गया है कि सुबह घर से निकलना लोगों के लिए चुनौती बनता जा रहा है. 21 दिसंबर को जहां प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा देखने को मिला, वहीं 22 दिसंबर को भी मौसम कुछ ऐसा ही बना रहने वाला है.