MP में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट
मध्य प्रदेश में नौतपा के कारण भीषण गर्मी का दौर जारी है. खजुराहो में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने 28 मई को कई जिलों में तीव्र लू और कुछ जगहों पर आंधी-बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है. हालांकि, दो दिन बाद तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather: मध्य प्रदेश में इस समय नौतपा के चलते सूरज के तेवर बेहद तल्ख हो गए हैं. भीषण गर्मी ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम पूरी तरह सूखा रहा. इस वजह से ज्यादातर शहरों में दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है. मौसम विभाग ने 28 मई को राज्य के कई हिस्सों में गंभीर लू चलने और कुछ जिलों में धूल भरी आंधी के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. राहत की बात बस इतनी है कि अगले दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है.