MP Weather Update: 14 दिसंबर को कड़ाके की ठंड का कहर, शीत लहर और गिरते तापमान से कांपेगा मध्य प्रदेश
MP Weather Update:14 दिसंबर को मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड और शीत लहर का असर बना रहेगा. कई शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में रहेगा, जबकि कोहरा और बादलों की वजह से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
ADVERTISEMENT

MP Weather Update
मध्य प्रदेश में सर्दी ने अब पूरी तरह से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. 14 दिसंबर को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम ठंडा और बदला हुआ रहेगा. ठंडी हवाओं, गिरते तापमान और शीत लहर की वजह से सुबह-शाम लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस होगी, जबकि कई शहरों में पारा काफी नीचे चला गया है.