मध्य प्रदेश में कहीं गिरेगा पानी तो कहीं चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से आंधियां, जानिए 14 जून को आपके जिले में कैसा होगा मौसम
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में पाकिस्तान और राजस्थान के चक्रवाती घेरे के कारण प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे कई जिलों में भारी आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

MP Weather
MP Weather 14 June: मध्य प्रदेश में इस समय मौसम के कई रंग एक साथ देखने को मिल रहे हैं. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में एक तरफ जहां प्री-मानसून गतिविधियों की वजह से झमाझम बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर तेज आंधी-तूफान ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक, राज्य में इस समय कई तरह की मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं. पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है, जबकि एक ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है. इस वजह से 14 जून को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है.