मध्य प्रदेश में 4 जून को 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं और होगी बारिश... मौसम विभाग ने इन 40 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट
Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग ने 4 जून को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 40 से ज्यादा जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh Weather Update
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने काे मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोन सर्कुलेशन और एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-बारिश की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 4 जून के प्रदेश में कई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बौछारें के पड़ने का अनुमान जताया गया है. ऐसे में यहां लोगों को भीषण तपिश से थोड़ी राहत तो मिल सकती है.