MP Weather: मौसम ने बदली करवट, 29 मार्च को इन जिलों में आंधी-बारिश का 'येलो अलर्ट'

मध्य प्रदेश में 29 मार्च को ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, भोपाल और इंदौर समेत शेष हिस्सों में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा जहां तापमान 41 डिग्री के पार पहुँच चुका है.

ADVERTISEMENT

Madhya Pradesh Weather Update
Madhya Pradesh Weather Update
google news

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मार्च के जाते-जाते राज्य में 'दोहरी मार' देखने को मिल रही है. एक तरफ जहां सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उत्तर और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में बादलों की आवाजाही और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.