MP Weather Update: बेमौसम बारिश से मिली राहत, अब तपने को तैयार हो जाइए, जानें 23 मार्च को कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर थमने के बाद अब तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे 23 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिलेगी. नर्मदापुरम में पारा 38°C तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि ग्वालियर और चंबल संभाग में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जो किसानों के लिए फसल कटाई और भंडारण का सही समय है.
ADVERTISEMENT

MP Weather
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर पलटी मार रहा है. पिछले कुछ दिनों से ओलों और बेमौसम बरसात ने जो आफत मचा रखी थी, अब उससे राहत मिलने के आसार हैं. बादलों के छंटते ही सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं और धीरे-धीरे प्रदेश में गर्मी की 'एंट्री' हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो अब राज्य में पारा चढ़ने का दौर शुरू हो गया है, जिससे दोपहर के वक्त अच्छी-खासी तपिश महसूस होगी.