MP Weather: मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश, IMD ने श्योपुर-अशोकनगर समेत 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट
MP Weather Update:: मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश तो कई जिलों हल्की बारिश देखने को मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
मध्य प्रदेश में नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, फिर से आईएमडी का रेड अलर्ट
प्रदेश में भारी बारिश के चलते बांधों के खोलने पड़े गेट, जनहानि भी हुई
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बीते दो सप्ताह से लगातार बारिश का दौर जारी है. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं. इसके साथ ही अच्छी बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतर डेमों के गेट भी खोल दिए गए हैं. इस समय प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश तो कई जिलों हल्की बारिश देखने को मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
मध्य प्रदेश के 6 जिलों में मौसम विभाग ने गुरुवार को अति भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आज श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, पांढुर्णा, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, कटनी, उमरिया, शहडोल और डिंडौरी में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में होगी जोरदार बारिश
मौसम विभाग ने आज 20 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया है. आज ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, सागर, छतरपुर, पन्ना, मेहर, पांढुर्णा और दतिया में यलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़ सहित 30 जिलों में गरज-चमक और तूफान की चेतावनी भी जारी की है.
प्रदेश में हो चुकी अच्छी बारिश
इस बार प्रदेश में मानसून की एंट्री 21 जून को हुई. अगले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में मानसून छा गया. डेढ़ महीने में प्रदेश में अच्छी बारिश हुईमध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है. मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब तक 21 इंच बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन औसत 24.7 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है. ये 3.7 इंच ज्यादा है.
ये भी पढ़ें:MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक बदली करवट, जबलपुर समेत 4 जिलों में अलर्ट! IMD ने दिया बड़ा अपडेट
