MP Weather Update: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 30 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट; इन जिलों में बढ़ेगी हलचल
मध्य प्रदेश में 30 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन संभागों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने आंधी और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

MP Weather News
MP Weather Update 30 March: मध्य प्रदेश में मार्च के अंत में मौसम के मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाले हैं. सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सूबे के कई हिस्सों में तेज हवाओं, मेघ गर्जना और बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है. मौसम विभाग ने 30 मार्च को राज्य के कई संभागों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है, जिसमें आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.