कौन हैं रजनीश अग्रवाल जिनके बूथ मैनेजमेंट का जवाब नहीं, जर्नलिस्ट से BJP लीडर बने और अब जाएंगे राज्यसभा
बीजेपी ने आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए मध्य प्रदेश से तरुण चुग और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल सहित 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. बचपन से RSS और एबीवीपी से जुड़े रहे रजनीश अग्रवाल को 2023 के विधानसभा चुनाव में उनके बेहतरीन 'बूथ प्रबंधन' का इनाम मिला है.
ADVERTISEMENT

रजनीश अग्रवाल
Who is Rajneesh Agrawal: देश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. इसी बीच बीजेपी ने अपने 11 उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में पार्टी ने क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए गुजरात से सबसे ज्यादा 4 चेहरों को मौका दिया है. इसके अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश से 2-2, जबकि अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर से 1-1 उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाई गई है. वहीं, ओडिशा में होने वाले राज्यसभा के उपचुनाव के लिए भी बीजेपी ने अपना एक प्रत्याशी मैदान में उतारा है.