प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने इंदौर में 11-12 सितंबर को होगी 'यात्री परिवहन विज़न समिट 2026'
मध्यप्रदेश सरकार 11-12 सितंबर को इंदौर में 'यात्री परिवहन विज़न समिट 2026' का आयोजन करने जा रही है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे. पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

Indore news: मध्यप्रदेश की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को स्मार्ट, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है. परिवहन विभाग द्वारा 11 और 12 सितंबर 2026 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में दो दिवसीय 'यात्री परिवहन विज़न समिट 2026' का आयोजन किया जा रहा है.
