MPBSE Topper Marksheet: प्रज्ञा जायसवाल ने गजब कर दिया, दसवीं में 100 परसेंट नंबर लाकर सबको चौंकाया!
MP Board Class 10th Topper Marksheet: एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 घोषित हो गया है. सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर टॉप किया है.
ADVERTISEMENT

MP Board Result 2025: मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस बार प्रज्ञा जयसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है. उनकी मेहनत और लगन का फल अब पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है. प्रज्ञा की सफलता से उनके घर में खुशी का माहौल है और स्कूल से लेकर मोहल्ले तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है.