MPL 2026: चंबल घड़ियाल्स की जीत का सिलसिला जारी, इधर रोमांचक मुकाबले में ग्वालियर शेरनीज़ ने मारी बाजी
आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 2026 महिला प्रतियोगिता में चंबल घड़ियाल्स ने बारिश से प्रभावित मैच में रॉयल निमार ईगल्स को 9 विकेट से हराया. वहीं, ग्वालियर शेरनीज़ ने रोमांचक मुकाबले में भोपाल वुल्व्स को 2 रन से मात दी. कनिष्क ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, नुज़हत परवीन और रिया यादव ने शानदार प्रदर्शन किया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: @mpleaguet20 के इंस्टा से.
बारिश से प्रभावित मैच में रॉयल निमार ईगल्स को 9 विकेट से हराकर चंबल घड़ियाल्स ने आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 2026 की महिला प्रतियोगिता में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा. इंदौर के डेली कॉलेज में खेले गए इस मुकाबले को घटाकर सात ओवर प्रति टीम कर दिया गया था. टॉस जीतकर चंबल घड़ियाल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शुरुआती असर दिखाते हुए ईगल्स का स्कोर पहले तीन ओवरों में ही 26/2 कर दिया.