MPL T20 2026 में रजत पाटीदार और पार्थ चौधरी की मदद से ग्वालियर चीताज़ ने शानदार वापसी की

आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 2026 में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली ग्वालियर चीताज़ ने भोपाल लेपर्ड्स को 12 रन से हरा दिया. पार्थ चौधरी ने 51 गेंदों में 107 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली, जबकि पवन निरवानी के अर्धशतक के बावजूद भोपाल 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 208/7 तक ही पहुंच सका.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: @mpleaguet20 के इंस्टा से.
google news

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली ग्वालियर चीताज़ ने आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 2026 में शानदार वापसी करते हुए इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भोपाल लेपर्ड्स को 12 रनों से हराया. गीले आउटफील्ड के कारण मैच देर से शुरू हुआ और इसे घटाकर 18 ओवर प्रति टीम कर दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए, चीताज़ ने 18 ओवरों में 220/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया. ग्वालियर चीताज़ के ओपनर पार्थ चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और इंदौर में भोपाल लेपर्ड्स के खिलाफ इस सीज़न का पहला शतक लगाया.