MPL 2026 T20: मालवा स्टैलियन्स ने उज्जैन फाल्कन्स के खिलाफ शानदार चेज किया, अखिल निगोते और प्रशांत कासडे रहे स्टार
आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 2026 में मालवा स्टैलियन्स ने रोमांचक मुकाबले में उज्जैन फाल्कन्स को 6 विकेट से हरा दिया. उज्जैन ने चंचल राठौर और माधव तिवारी की पारियों की बदौलत 206 रन बनाए, लेकिन प्रशांत कासडे के तूफानी अर्धशतक और अखिल निगोते यादव की शानदार बल्लेबाजी से स्टैलियन्स ने 10 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: @mpleaguet20 के इंस्टा से.
आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 2026 में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. उज्जैन फाल्कन्स और मालवा स्टैलियन्स के बीच हुए इस हाई-वोल्टेज मैच ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शुक्रवार की रात को यादगार बना दिया. स्टैलियन्स ने 207 रनों के लक्ष्य को 10 गेंदें बाकी रहते हुए 6 विकेट से हासिल कर लिया.