MPL 2026: RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार ने थामा ग्वालियर चीताज की कमान, बुधवार को उज्जैन फॉलकन्स से होगी भिड़ंत
MPL 2026: आईपीएल में RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार अब एमपीएल में ग्वालियर चीता की कप्तानी करेंगे. बुधवार को इंदौर में उज्जैन फाल्कन्स के खिलाफ होगा पहला मैच. पढ़ें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

MPL 2026 फाइल फोटो.
MPL 2026 News: मध्य प्रदेश टी20 लीग (MPL) के 2026 सीजन का रोमांच शुरू होने जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दो आईपीएल खिताब जिताने वाले स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार अब घरेलू मैदान पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. टूर्नामेंट के इस शुरुआती और हाई-वोल्टेज मुकाबले पर देश भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं.