MPL 2026: रीवा जगुआर्स ने बुंदेलखंड बुल्स को 74 रन पर ऑलआउट किया और केवल 5.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया

आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 सिंधिया कप 2026 में रीवा जगुअर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बुंदेलखंड बुल्स को 9 विकेट से हरा दिया. रामवीर गुर्जर ने 3 विकेट लेकर बुल्स को 74 रन पर समेट दिया, जबकि अक्षत रघुवंशी ने 14 गेंदों में 42 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को सिर्फ 5.1 ओवर में जीत दिला दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: @mpleaguet20 के इंस्टा से.
google news

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20 सिंधिया कप 2026 में रीवा जगुअर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बुंदेलखंड बुल्स को 9 विकेट से हराया. रीवा जगुअर्स ने बुंदेलखंड बुल्स के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाज़ी की. पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला करने के बाद, जगुअर्स ने तुरंत अपना असर दिखाया. बुंदेलखंड बुल्स के कप्तान और ओपनर अभिषेक पाठक को पारी की पहली ही गेंद पर कैच छूटने से जीवनदान मिला, लेकिन रीवा ने जल्द ही इसकी भरपाई कर ली.